बुर्किना फासो की स्थिति बुर्किना फासो की स्थिति 

बुर्किना फासो, गिरजाघर आक्रमण में 24 लोगों की मौत

बुर्किना फासो के एक गिरजाघर में हुए आक्रमण में एक पास्टर के अतिरिक्त 24 लोगों की मृत्यु हो गई। संत पापा ने पश्चिम अफ्रीका के देश में शांति हेतु निरंतर प्रार्थना करते हुए वार्ता का आहृवान किया है।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

बुर्किना फासो, सोमवार, 17 फरवरी 2020 (रई) बुर्किना फासो के योगा प्रांत में रविवार को एक प्रोटेस्टन गिरजाघर में हुए आक्रमण में ख्रीस्तीय और मुस्लिम दोनों समुदाय के 24 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 10 लोग घायल हो गये हैं तो वहीं तीन लोगों का अपहरण कर लिया गया है।  

अधिकारियों में बतलाया कि 20 अक्रमणकारियों के पानसी शहर में गिरजाघर के निकट पुरुषों और स्त्रियों को कत्लेआम कर दिया। उन्हें दुकानों से तेल और चावलों की लूटपाट की तथा अपहृत तीन युवाओं को दोपहिया वहनों में उन्हें ढ़ोने हेतु बाध्य किया।

विगत सप्हार में इस प्रात में धार्मिक नेताओं पर आक्रमण की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले सप्ताह ही योगा प्रांत में एक सेवानिवृत पादरी की हत्या कर दी गई थी और दूसरे का अपहरण कर लिया गया था।   

संत पापा की चिंता

संत पापा ने ख्रीस्त जयंती के अवसर पर उन लोगों के लिए अपनी विशेष प्रार्थना अर्पित की थी जो धर्म और अपने विश्वास के कारण प्रताड़ित किये जाते हैं विशेषकर प्रेरिताई कार्य में संलग्य व्यक्ति और विश्वासी जिनका अपहरण कर लिया जाता है। उन्होंने विशेषकर उन आक्रमण के शिकार लोगों और आंतकवादी दलों खासकर बुर्किना फासो, माली, निगेर और नाइजीरिया की याद की।”

उन्होंने नवम्बर के महीने में धर्म के नाम पर आक्रमण के शिकारों हुए लोगों के लिए प्रार्थना करने का आहृवान किया था साथ ही बुर्किना फासो में अंतरधार्मिक वार्ता हेतु अपील की थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 February 2020, 16:11