मोजाम्बिक का गिरजाघऱ मोजाम्बिक का गिरजाघऱ 

अफ्रीकी कलीसिया को संयुक्त राज्य के धर्माध्यक्षों का समर्थन

संयुक्त राज्य अमेरिका की धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने अफ्रीका में कलीसियाओं के समर्थन में कुल छत्तीस परियोजनाओं के लिए 832,500 डॉलर आवंटन के लिए तय किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वॉशिंगटन, बुधवार, 11 दिसम्बर 2019 (रेई) : अफ्रीका में कलीसियाओं के समर्थन में संयुक्त राज्य अमेरिका के धर्माध्यक्षों द्वारा कुल छत्तीस परियोजनाओं के लिए 832,500 डॉलर आवंटन के लिए तय किया गया। इसकी जानकारी अफ्रीका के धर्माध्यक्षीय उपसमिति के अध्यक्ष कार्डिनल जोसेफ डब्ल्यू टोबिन ने दी। कार्डिनल ने कहा, "महान चुनौतियों के बावजूद, अफ्रीका की कलीसिया लोगों को मसीह के करीब लाने और पूरे महाद्वीप में विकसित करना जारी रखा है।"

कई परियोजनाएं और देश एकजुटता वित्तपोषण में शामिल हैं। विशेष रूप से, लाइबेरिया में, स्थानीय धर्मध्यक्षीय सम्मेलन 250 से अधिक युवाओं के लिए एक राष्ट्रीय बैठक आयोजित करेगा, जिसमें उन्हें शांति और सुलह के एजेंट के रूप में प्रशिक्षित करेगा; इसके बजाय, मलावी में मीडिया के माध्यम से पूरे देश में बाइबिल साझा करने और सुमसमाचार प्रचारकों को प्रशिक्षण दिये जाएंगे। तंजानिया के धर्माध्यक्षों के अनुसार, सभी स्थानीय धर्मप्रांतों में 170 धर्म शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि पश्चिम अफ्रीका के क्षेत्रीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (रेकोवा) कलीसिया के कार्यों के विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित करेगा।

अन्य परियोजनाओं में शामिल हैं, धर्मबहनों, सेमिनरियों, धर्मप्रचारकों, परिवार प्रेरिताई करने वालों के लिए प्रशिक्षण। यह याद रखना चाहिए कि अफ्रीका में कलीसिया के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के धर्माध्यक्षों द्वारा एकत्र की गई आय "सॉलिडारिटी फंड" से प्राप्त होती है, जो स्वैच्छिक है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 December 2019, 16:41