संत मरिया त्रास्तेवेरे गिरजाघर में क्रिसमस का भोज संत मरिया त्रास्तेवेरे गिरजाघर में क्रिसमस का भोज 

इटली और अन्य देशों के गरीबों को क्रिसमस का भोज, इजीदियो समुदाय

बेघर, बुजुर्ग, मानवीय गलियारों के माध्यम से आये शरणार्थियों ने एकसाथ मिलकर क्रिसमस के दिन दोपहर का भोजन किया। इसका आयोजन हर साल संत इजदियो समुदाय के नेतृत्व में इटली और विश्व को अन्य देशों में किया जाता है। इटली में 60,000 और अन्य देशों में 240,000 लोगों ने मिलकर भोज का आनंद लिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रोम, गुरुवार 26 दिसम्बर 2019 (रेई) : रोम के संत मरिया त्रास्तेवेरे गिरजाघर में संत इजीदियो समुदाय द्वारा क्रिसमस के दिन बेघर, बजुर्ग और प्रवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्डिनल कास्पर और कार्डिनल माइकेल चरनी भी भोज पर शरीक हुए। इटली में परमधर्मपीठ के प्रेरितिक राजदूत मोनसिन्योर एमिल पॉल सेंचरिग ने संत पापा फ्राँसिस का स्नेह भरा अभिवादन वहाँ उपस्थित सभी लोगों तक पहुँचाया।

त्रास्तेवेरे स्थित संत मरिया गिरजाघर में भोज 

संत इजीदियो समुदाय के अध्यक्ष मार्को इम्पालियाजो ने कहा, “इटली में रोम, नेपल्स, जेनोआ, मेसिना, मिलान, बारी, फ्लोरेंस, तोरिन, नोवारा, पदुआ, कतानया, पलेरमो, ट्रिएस्ते सहित एक सौ से अधिक छोटे-बड़े शहर शामिल हुए, जहाँ हमने बेघर, बुजुर्ग और लाचार 60 हजार से भी अधिक लोगों के साथ क्रिसमस का भोजन एक साथ मिलकर खाते हुए खुशी को बांटा। वे बड़े परिवार के सदस्य बन जाते हैं क्योंकि इस क्रिसमस के दिन किसी को भी छोड़ा नहीं जाना चाहिए। हर कोई, जो सेवा करता है और जो जिसकी सेवा करता है, दोनों आशा के साथ अपने भविष्य को देख सकते हैं।"

रोम के त्रास्तेवेरे स्थित संत मरिया गिरजाघर में वातावरण और आस-पास की सफाई को ध्यान में रखते हुए भोज में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। कई लोगों ने दोपहर के भोजन की व्यवस्था में योगदान दिया, जिसमें यहूदी समुदाय भी शामिल था, जिन्होंने कोषेर लासग्ना व्यंजन पेश किया। भोज में कार्डिनल कास्पर कार्डिनल माइकेल चरनी, पूर्वी रोम के सहायक धर्माध्यक्ष जॉनपियेरो पामिएरी, पल्ली पुरोहित डॉन मार्को ग्नवी और रोम के कमिश्नर भी मौजूद थे। 4 दिसंबर को ग्रीक द्वीप लेस्वोस से आए शरणार्थियों ने भी दोपहर के भोजन में भाग लिया। इस भोज की व्यवस्था में  प्रेरितिक विभाग के एक विशेष मानवीय गलियारे और संत इजीदियो समुदाय की मुख्य भूमिका रही।

रेजीना चेली कारावास में भोज

26 दिसम्बर संत स्तेफन के शहादत दिवस पर संत इजीदियो समुदाय ने रोम स्थित रेजीना चेली कारावास के सौ केदियों के लिए भोजन की व्यस्था की है। उन्हें लासान्या, मीट और एक उपहार दिया जाएगा। 10 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है।

 संत इजीदियो समुदाय द्वारा 6 जनवरी, प्रभु प्रकाश त्योहार तक में इटली के 30 से अधिक कारावासों में कैदियों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की जाएगी और हरएक को उपहार दिया जाएगा। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 December 2019, 16:13