खोज

गांम्बिया में प्रदर्शन गांम्बिया में प्रदर्शन 

गाम्बिया को धर्मनिरपेक्ष घोषित किया जाने की ख्रीस्तियों की मांग

गाम्बिया में एक नये संविधान का प्रारुप तैयार किया गया है देश के ख्रीस्तियों ने देश को धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में घोषित करने की मांग की है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

गाम्बिया, बुधवार 18 दिसम्बर 2019 (वाटिकन न्यूज) : पूर्व राष्ट्रपति ने देश को इस्लामिक गणराज्य घोषित किया। गाम्बिया पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक छोटा सा देश है। इसकी आबादी 2.35 मिलियन है।

पूर्व राष्ट्रपति याह्या जाममेह ने 2015 में देश को इस्लामिक गणराज्य घोषित किया था। उन्होंने कहा कि वह अपने औपनिवेशिक अतीत से देश को दूर रखना चाहते हैं।

राष्ट्रपति अदामा बैरो की नई सरकार के आश्वासन के बावजूद, ख्रीस्तियों पर ध्यान देने योग्य प्रतिबंध हैं। काथलिक, एंग्लिकन और मेथोडिस्ट कलासियाओं से बने गैम्बियाई ख्रीस्तीय परिषद(सीसीजी) के सदस्य अब मांग कर रहे हैं कि नये संविधान की प्रस्तावना में, "धर्मनिरपेक्ष राज्य" शब्दों को निर्दिष्ट किया जाए।

गाम्बिया में, ख्रीस्तीय लगभग 9% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें से 2% से अधिक काथोलिक हैं। बहुसंख्यक मुस्लिम हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 December 2019, 15:49