शिलोंग के महाधर्माध्यक्ष दोमनिक जाला शिलोंग के महाधर्माध्यक्ष दोमनिक जाला 

महाधर्माध्यक्ष जाला का अंतिम संस्कार सम्पन्न

शिलोंग के महाधर्माध्यक्ष दोमनिक जाला का अंतिम संस्कार 23 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें उत्तरपूर्वी भारत के करीब 1,00,000 विश्वासियों ने भाग लिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

शिलोंग, बृहस्पतिवार, 24 अक्टूबर 2019 (मैटर्स इंडिया)˸ उत्तरपूर्वी भारत के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष एवं गुवाहाटी के महाधर्माध्यक्ष जॉन मूलाचिरा ने शिलोंग के लाईतुमख्राह स्थित संत मरियम ख्रीस्तियों की सहायिका महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित कर, उन्हें अंतिम संस्कार प्रदान किया।

ख्रीस्तयाग में 15 महाधर्माध्यक्ष एवं उत्तरपूर्वी भारत एवं भारत के अन्य धर्मप्रांतों के कई धर्माध्यक्ष उपस्थित थे।  

68 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष जाला का निधन एक कार दुर्घटना में 11 अक्टूबर को हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को 20 अक्टूबर को वापस शिलोंग लाया गया था। उन्हें 21 अक्टूबर से ही लाईतुमख्राह के संत मरियम ख्रीस्तियों की सहायिका महागिरजाघर में रखा गया था। पवित्र मिस्सा के बाद उन्हें महागिरजाघर के निकट स्थित एक कब्र में दफनाया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 October 2019, 17:04