जैन धर्मगुरू से मुलाकात करते बैंगलोर के महाधर्माध्यक्ष पीटर मचाडो जैन धर्मगुरू से मुलाकात करते बैंगलोर के महाधर्माध्यक्ष पीटर मचाडो 

काथलिक महाधर्माध्यक्ष ने जैन धर्मगुरू की सराहना की

बैंगलोर के महाधर्माध्यक्ष पीटर मचाडो ने एक जैन धर्मगुरू आचार्य महाश्रामन को आधुनिक तकनीकी केंद्रित दुनिया में पूर्ण त्याग और कठिन परिश्रम के जीवन शैली को अपनाने के लिए उनकी सराहना की है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

बेंगलूरू, बुधवार, 14 अगस्त 2019 (मैटर्स इंडिया)˸ बैंगलोर के महाधर्माध्यक्ष पीटर मचाडो ने एक जैन धर्मगुरू आचार्य महाश्रामन को आधुनिक तकनीकी केंद्रित दुनिया में पूर्ण त्याग और कठिन परिश्रम के जीवन शैली को अपनाने के लिए उनकी सराहना की है।

 महाधर्माध्यक्ष ने जैन श्वेतम्बर तेरापंथ समुदाय के प्रमुख आचार्य महाश्रामन जी से 9 अगस्त को मुलाकात की। उनकी मुलाकात कलीसिया द्वारा दूसरे धर्मों के सदस्यों तक पहुंचने के प्रयास का हिस्सा था।   

महाधर्माध्यक्ष ने मैटर्स इंडिया से कहा, "आचार्य का जीवन आश्चर्यजनक है और जो कोई उनसे मुलाकात करते हैं उनके लिए यह अत्यन्त चुनौतीपूर्ण एवं प्रेरणादायक है।"

उन्होंने मुलाकात में जैन धर्मगुरू से आग्रह किया कि वे एक अलग विश्व के निर्माण में सहयोग करें जो एक किन्तु अनेक लोगों, एक परिवार किन्तु अनेक जातियों, एक सत्य किन्तु अनेक पंथ, एक हृदय किन्तु अनेक स्वभाव, एक प्रकाश किन्तु कई प्रतिबिम्ब, एक दुनिया किन्तु कई अपूर्णताओं से बना हो।      

उन्होंने कहा कि हम अनेक होते हुए भी एक हैं। हम सभी एक ही में सम्‍मिलित हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 August 2019, 16:04