खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

यूगांडा में एक पुरोहित की हत्या

यूगांडा के एक फादर नोर्बर्ट एम्मानुएल मुगारूरा की हत्या 3 जुलाई को हुई। वे संत चार्ल्स ल्वांगा के धर्मबंधुओं के धर्मसमाज के सुपीरियर जेनेरल थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

संत चार्ल्स ल्वांगा धर्मसमाज के प्रवक्ता ब्रादर चार्ल्स दोमिनिक कागोये ने फिदेस न्यूज को बतलाया कि फादर नोर्बर्ट ईश्वर के एक सच्चे सेवक थे और उनकी घातक हत्या भी उनके मिशन स्थल पर ही हुई।

उन्होंने बतलाया कि उनकी हत्या विश्वविद्यालय के एक छात्र रोबर्ट असीमवे ने की है जिन्हें भाड़े पर उनके घर से कचरा हटाने के लिए लिये गये वाहन चालक के रिपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक उस समय पुलिस को इसकी सूचना दी जब उसे मालूम हुआ कि जो कचरा उसे उठाना था वह तिरपाल में लपेटा एक लाश था। फादर नोर्बर्ट की हत्या लोगों को चिंता में डाल दिया है क्योंकि यदि उसे कार चुरानी होती तो उसने फादर कागोये की हत्या की होती।  

संत चार्ल्स ल्वांगा के धर्मबंधुओं के धर्मसमाज की स्थापना 1927 को यूगांडा में हुआ था। फादर नोर्बर्ट इस साल 27 जनवरी को धर्मसमाज के सुपीरियर जेनेरल चुने गये थे।

फादर नोर्बर्ट का जन्म 28 दिसम्बर 1972 को काबाले धर्मप्रांत के नैयकिबारे पल्ली के बुयांगा गाँव में हुआ था।

उन्होंने 1992 में धर्मसमाज में प्रवेश किया तथा 6 जनवरी 1995 में पहला मन्नत लिया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 July 2019, 17:07