कांगो के धर्माध्यक्ष कांगो के धर्माध्यक्ष 

आईएस जिहादियों के कारण कांगो के धर्माध्यक्ष चिंतित

दक्षिणी किवु के धर्माध्यक्षों ने मध्य अफ्रीकी प्रांत में इस्लामिक स्टेट की मौजूदगी की चेतावनी दी। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्व में सशस्त्र समूह हमलों के लिए तैयार हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बुकावु, कांगो, बुधवार 19 जून 2019 (वाटिकन न्यूज) : 27 मई से 2 जून तक आयोजित बुकावु के प्रांतीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की आम सभा के समापन में कहा गया कि सशस्त्र समूहों और अपराधियों के गिरोह, अपराध, अपहरण और लूटपाट के कारण बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो रहे हैं। ये स्थिति राज्य की गिरावट को दर्शाती है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र माल और बुटेमबो

सबसे अधिक प्रभावित आबादी बेनी और बुटेम्बो की है, जहाँ कई नरसंहारों को युगांडा मूल के एक समूह अडफ-नालू  को जिम्मेदार ठहराया गया है,यह एक जिहादी संगठन है। इस समूह या इसके सदस्यों में से एक ने मध्य अफ्रीकी प्रांत में और भी रहस्यमय इस्लामिक राज्य को विकसित किया होगा, जिसने हाल ही में अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने हमलों का दावा करना शुरू कर दिया है। अन्य हिंसा उग्रवादी और सशस्त्र समूह उविरा, फ़िज़ी और म्वेंगा के क्षेत्रों में भूमि की कब्जा के लिए मौजूद हैं।

आर्थिक तबाही

धर्माध्यक्षों का कहना है कि देश में सुरक्षा की कमी है और राज्य में पहले से ही अव्यवस्थित अर्थव्यवस्था है जिसके कारण देश के अंदर और बाहर शोषण हो रहा है, देश के खनिजों को लूटा जा रहा है, स्थानीय कृषि को सब्सिडी वाले विदेशी उत्पादको के पक्ष में छोड़ दिया जाता है, स्थानीय उद्योग लगभग न के बराबर है, करों का संग्रह राज्य एजेंटों हाथों में छोड़ दिया जाता है जो अक्सर अपने लाभ के लिए काम करते हैं।

राज्य और उसके मिशन के लिए अपील

धर्माध्यक्षों ने केंद्रीय अधिकारियों से राज्य के संप्रभु मिशन के प्रबंधन को वापस लेने की अपील की है: जो एकता, क्षेत्रीय अखंडता, व्यक्तियों और संपत्ति की सुरक्षा और जनसंख्या की भलाई के संवर्धन को सुनिश्चित करता है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की गारंटी देता है। तीसरे पक्ष के साथ किसी भी समझौते पर आगे बढ़ने से पहले, पर्यावरण के लिए राष्ट्रीय हितों और सम्मान का आश्वासन और गारंटी दी जाती है। स्थानीय आबादी के लिए नौकरियों के सृजन को प्रोत्साहित करती है। राज्य कर्मचारियों के लिए पर्याप्त वेतन नीति के माध्यम से अभिजात वर्ग के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को तेज करें। मतदाताओं या उम्मीदवारों के रूप में नागरिकों की प्रतिबद्धता को बिना देरी स्थानीय चुनावों का आयोजन कर चुनावी प्रक्रिया पूरा करें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 June 2019, 12:46