महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स सिक्लूना महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स सिक्लूना  

दुर्व्यवहार अध्ययन पर महाधर्माध्यक्ष सिक्लूना का पोलैंड दौरा

पोलैंड के धर्माध्यक्षों ने युवा लोगों और बच्चों के दुर्व्यवहार संरक्षण पर एक अध्ययन दिवस आयोजित करने के लिए महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स सिक्लूना को आमंत्रित किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 18 मई 2019 (वाटिकन न्यूज) : पोलैंड के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष सल्वातोर पेनाकियो ने दुर्व्यवहार के शिकार लोगों के प्रति संत पापा फ्राँसिस की निकटता और एकजुटता व्यक्त की है। पोलैंड के धर्माध्यक्षों के आग्रह पर विश्वास एवं धर्म सिद्धांत के लिए बनी परमधर्मपीठीय परिषद के सहायक सचिव महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स सिक्लूना जून में पोलैंड का दौरा करने के लिए तैयार हैं। उक्त बात वाटिकन प्रेस कार्यालय अंतरिम निदेशक अलेसांद्रो जिस्सोती ने शुक्रवार को पत्रकारों को बतलाई।

महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स सिक्लूना को देश के धर्माध्यक्षों ने उन्हें 13 जून को स्वेडनिका में पोलैंड धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की आमसभा के दौरान नाबालिगों के संरक्षण पर एक अध्ययन दिवस आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया है।

महाधर्माध्यक्ष चार्ल्स सिक्लूना की यात्रा हाल ही में जारी वृत्तचित्र “टेल नो वन” के समय हो रही है। इस फिल्म ने देश में याजकों द्वारा यौन शोषण के बारे में सार्वजनिक बहस को उकसाया है।"टेल नो वन" में उन पुरुषों और महिलाओं की गवाही है, जब वे नाबालिग थे तब पुरोहितों के द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ या बलात्कार किया गया था।

जेन्नाजनो के महाधर्माध्यक्ष वोज्शिएक पोलाक ने गुरुवार को एक टीवी कार्यक्रम को बताया कि खुलासे से कलीसिया के धब्बे को साफ करने में मदद मिलेगी और उन्होंने पीड़ितों से माफी मांगी है।

उन्होंने टीवी कार्यक्रम को बताया, "अगर कलीसिया वर्तमान में कठिनाइयों, गंभीर चुनौतियों, यहां तक कि दुराचार संकट से गुजर रहा है, तो ये सभी कलीसिया का गंदगियों की सफाई करने में मदद करते हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 May 2019, 16:13