खोज

महाधर्माध्यक्ष विल्टन डैनियल ग्रेगरी महाधर्माध्यक्ष विल्टन डैनियल ग्रेगरी  

वाशिंगटन के नये महाधर्माध्यक्ष

महाधर्माध्यक्ष विल्टन डैनियल ग्रेगरी संत पापा फ्रांसिस द्वारा वाशिंगट डी.सी. के नये महाधर्माध्यक्ष बनाये गये।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, गुरूवार 04 अप्रैल 2019(रेई) संत पापा फ्रांसिस ने महाधर्माध्यक्ष विल्टन डैनियल ग्रेगरी को  वाशिंगटन डी.सी. संयुक्त राज्य अमेरिका धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

वर्तमान समय में महाधर्माध्य ग्रेगरी जोर्जिया में अटलांटा महाधर्माप्रांत के महाधर्माध्यक्ष हैं। उनका महाधर्माध्यक्षीय अभिषेक सन् 2004 के दिसम्बर महीने में हुआ था तथा उन्होंने अपना कार्यभार 17 जनवरी 2005 से शुरू किया।

महाधर्माध्यक्ष ग्रेगरी का जन्म सन् 1947 में शिकागो में हुआ। उन्होंने नाईल्स महाविद्लाय से अपनी दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की जबकि ईशशास्त्र हेतु वे संत मरिया लेक सेमिनरी मुंदेलिन, इलिनोइस गये। उनका पुरोहिताभिषेक 09 मई सन् 1973 को शिकागो महाधर्माप्रांत में हुआ।

1980 में महाधर्माध्यक्ष ग्रेगोरी ने रोम के परमधर्मपीठीय महाविद्यालय एथेनेयम संत अनसेलमो से  धर्मविधि में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

अपने पुरोहिताभिषेक के उपरांत उन्होंने निम्नलिखित पदों पर अपना सहयोग दिया: वे ग्लेनव्यू में आवर लेडी ऑफ परपेचुवल हेल्प पल्ली के पल्ली पुरोहित रहे। उन्होंने मुंदेलैन के लेक संत मरिया सेमिनरी में धर्मविधि के प्रध्यापन कार्य किया तथा  कार्डिनल्स कोडी और बर्नार्डिन (1980-1983) के लिए धर्मविधि और मास्टर ऑफ सेरेमनी तथा महाधर्माप्रांत ऑफिस के सदस्य रहे। 1983 के अक्टूबर में उन्हें ओलिव और शिकागो का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1993 में उनका स्थानातंरण बेलेविले में किया गया। अमेरिकी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के तहत उन्होंने कई जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया, वे धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के सभापति (2001-2004) और  उप-सभापति (1998-2001) सहित कई पदों पर कार्य किया। वे वर्तमान में दिव्य उपासना समिति के अध्यक्ष हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 April 2019, 15:40