उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कार्डिनल फेरनार्दों फिलोनी हॉगकॉग में उच्च शिक्षा के लिए कारीतास संस्थान का दौरा करेंगे जहाँ वे धर्मप्रांत के याजकों एवं शिक्षकों से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान वे उनके सवालों का उत्तर देंगे, उसके बाद विकलांग लोगों के केंद्र को आशीष प्रदान करने के उपरांत नये प्रार्थनालय में ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे। दोपहर को कार्डिनल फिलोनी पवित्र आत्मा सेमिनरी का भी दौरा करेंगे।