दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी
संत पापा फ्रांसिस ने चक्रवात इदाई से प्रभावित अफ्रीकी देशों मोजांबिया जिम्माव्बे और मलावी लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए उनकी सहायता हेतु आह़वान किया।
“वर्तमान दिनों में बाढ़ ने अफ्रीका के मोजांबिया, जिम्बाब्वे और मलावी देशों को बुरी तरह प्रभावित किया है। मैं उन लोगों के प्रति अपना खेद व्यक्त करते हुए उन्हें अपना सामीप्य प्रदान करता हूँ।”
अपने इस वचनों के द्वारा संत पापा फ्रांसिस उन परिवारों के लिए अपने सांत्वना प्रकट करते हैं जिन्होंने 350 लोगों को चक्रवाती तूफान इदाई में खो दिया है। उन्होंने लाख प्रभावित लोगों को अपनी प्रार्थनामय निकटता का संदेश दिया। पिछले बृहस्पतिवार को न केवल मोजांबिया के तटवर्तीय प्रांत में तूफान और भारी वर्षा के कारण भारी जान-माल की क्षति हुई है वरन इसमें पूरी दक्षिणीपूर्वी अफ्रीका के देश प्रभावित हुए हैं।
मोजांबिया में हजारों की मौत
मोजांबिया के तटीय शहर बियेरा को पिछले बृहस्पतिवार 170 कि.मी की रफ्तार से आये तूफान का दंश झेलना पड़ा। ड्रोन से लिये गये चलचित्र इस बात को बयां करते हैं कि इस तूफान ने पूरे प्रांत को उजाड़ बना दिया है। तूफान के कारण मकान अपने नींव सहित ढ़ह गये हैं।
मोजांबिया के तूफान प्रभाव में हजारों की संख्या में देशवासियों के मारे जाने के कारण देश में ऱाष्ट्रीय शोक घोषित किया है। देश के राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि अब भी सैकड़ों की संख्या में लोग लापता हैं।
सरकारी अधिकारियों ने कहा कि नुकसान के सही अनुमान बाढ़ का पानी घटने के बाद ही लगाया जा सकता है वहीं मौसम विभाग ने इस बात की चेतावनी दी है आने वाले दिनों ने लगातार वर्षा होने की संभवना है।
जिम्माब्बे में शोक
पड़ोसी देश जिम्माब्बे में इदाई चक्रवात से आये बाढ़ के कारण करीब 98 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। वहीं सरकारी अधिकारियों ने कहा कि इसमें मरवालों की संख्या इससे अधिक हो सकती है।
देशा के राष्ट्रपति इमर्सन म्नांगगवा ने चक्रवात प्रभावित एक प्रांत चिमनीमानी समुदाय का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई लोगों के शव मोजांबिया के निकटवर्ती पांत में चले गये हैं।
मलावी में नुकसान अन-अनुमानित
मलावी ने बाढ़ और तुफान से हुए जानमाल की हानि का विवरण अब तक नहीं दिया है। लेकिन मंगलवार को यूएन विश्व खाद्य कार्यक्रम के सेटेलाईट चलचित्र के मुताबिक इस बात का अनुमान लगाया गया है कि चक्रवात इदाई में करीबन 9 लाख 20 हजार लोगों को प्रभावित किया है।
संयुक्त राष्ट्र ने मोजाम्बिया, जिम्मबावे और मलावी के तूफान और बाढ़ पीडितों के लिए 20 मिलियन डालर सहायता राशि निर्गत किया है।