दोमिनिकन धर्माध्यक्ष पॉल गुयेन थाई हॉप दोमिनिकन धर्माध्यक्ष पॉल गुयेन थाई हॉप  

वियतनाम का नया धर्मप्रांत संघर्षरत क्षेत्र हेतु नई उम्मीद

कलीसिया के धर्मगुरु उत्तरी मध्य वियतनाम में स्थापित नये धर्मप्रांत द्वारा स्थानीय लोगों के लिए अच्छी संभावनाएं, न्याय और शांति लाने की उम्मीद करते हैं, जो प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

हा तिन्ह, बुधवार 13 फरवरी 2019 ( उकान) : वियतनाम में परमधर्मपीठ के गैर-निवासी प्रतिनिधि महाधर्माध्यक्ष मारेक ज़ाल्वेस्की ने 11 दिसंबर को हा तिन्ह धर्मप्रांत की स्थापना की और दोमिनिकन धर्माध्यक्ष पॉल गुयेन थाई हॉप को इसके पहले धर्माध्यक्ष के रूप नियुक्त किया।

हा तिन्ह सिटी के वान हानह महागिरजाघर में आयोजित ख्रीस्तयाग समारोह में 30 महाधर्माध्यक्ष और धर्माध्यक्ष, सौ से अधिक पुरोहित, स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि और हजारों लोकधर्मी शामिल थे।

हनोई के महाधर्माध्यक्ष जोस वू वान थिएन ने प्रवचन में कहा, "वियतनाम में काथलिक कलीसिया और धर्माध्यक्ष हा तिन्ह नए धर्मप्रांत के लिए बहुत खुश हैं और इसकी वे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। महाधर्माध्यक्ष थिएन ने कहा कि नए धर्मप्रांत की स्थापना स्थानीय कलीसिया के विकास को चिह्नित करती है और विश्वास को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करती है। अन्य धर्मप्रांतों के साथ घनिष्ठ संपर्क में रहते हुए, प्रभावी ढंग से सुसमाचार का प्रचार करती है।

नया धर्मप्रांत हा तिन्ह 

नया धर्मप्रांत हा तिन्ह और क्वांग बिन्ह प्रांत को कवर करता है जिसमें करीब 278,559 काथलिक है जो धर्मप्रांत की पूरी आबादी का 13 प्रतिशत है। धर्मप्रांत में 135 पुरोहित, 207 धर्मबहनें और 56 गुरुकुल के छात्र हैं।

22 दिसंबर को, संत पापा फ्राँसिस ने हा तिन्ह धर्मप्रांत को विन्ह धर्मप्रांत से अलग किया और धर्माध्यक्ष होप को नियुक्त किया, फिर विन्ह के धर्माध्यक्ष को नए धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। संत पापा ने हुग होआ के सहायक धर्माध्यक्ष अल्फोंस न्गुयेन हुंग लॉन्ग को भी विन्ह के धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

हा तिन्ह धर्मप्रांत देश के 94 मिलियन की कुल आबादी में से सात मिलियन काथलिकों की सेवा करने वाले वियतनाम का 27वां धर्मप्रांत है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 February 2019, 16:43