नाईजीरिया में मतदान स्थगन नाईजीरिया में मतदान स्थगन 

कार्डिनल ओनाईकेन: नाइजीरिया के लिए मतदान में देरी बुरी खबर

अबूजा का महाधर्माध्यक्ष नाइजीरिया के चुनाव आयोग द्वारा अंतिम मिनट की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी कि देश के राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव निर्धारित समय शनिवार को नहीं हुआ और एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

अबूजा, सोमवार 18 फरवरी 2019 (वाटिकन न्यूज) : नाइजीरिया के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव को 23 फरवरी तक रोक दिया। यह घोषणा शनिवार को मतदान शुरु करने के पांच घंटे पहले गई थी।

रिपोर्ट अनुसार, मतदान सामग्री देश के सभी हिस्सों में नहीं पहुंचाई गई थी। इस बीच मतदान उम्मीदवारों ने फैसले की निंदा की और एक दूसरे को दोषी ठहराया लेकिन देशवासियों से शांत रहने की अपील की।

विपक्षी दल के शीर्ष नेता अतीक अबुबकर ने राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के दल को चुनाव में कम मतदान मिलने की आशंका में "चुनाव को आगे ठेलने का आरोप लगाया।

नाइजीरिया के लिए बुरी खबर

अबूजा के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल जॉन ओनाईकेन ने वाटिकन न्यूज को बताया कि इस घोषणा से खुद कार्डिनल को झटका लगा और नाइजीरिया के लोग बहुत निराश हैं। कुछ लोग तो लम्बी यात्रा कर मतदान देने आये है।

उन्होंने कहा, 'हम सुबह उठते ही यह खबर सुने, कि चुनाव एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।चुनाव टालने हेतु दिए गए कारण अभी भी स्पष्ट और निश्चित रूप से पर्याप्त नहीं हैं।

कार्डिनल ओनाईकेन ने कहा कि उन्होंने सुना है कि कुछ चुनावी सामग्री पर्याप्त रूप से वितरित नहीं की गई थी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सुरक्षा के लिए चुनौतियां हैं, खासकर देश के उत्तर पूर्व में जहां बोको हराम आतंकवादी अभी भी सक्रिय हैं।

उन्होने कहा,"हम चार साल से अधिक समय से यह सब जानते थे, इसलिए चुनाव कराने और चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बहुत समय था। शुक्रवार दोपहर को चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें दुनिया भर के पर्यवेक्षक शामिल थे। उन्हें आश्वासन दिया था कि चीजें अच्छी स्थिति में हैं और शनिवार सुबह चुनाव के लिए सभी तैयार है, लेकिन चुनाव न होना नाइजीरिया के लिए बुरी खबर है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 February 2019, 16:01