खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

कंधमाल में पुरोहितअभिषेक के लिए जाने वाली बस की सड़क दुर्घटना

कटक-भुवनेश्वर महाधर्मप्रांत के चार पुरोहितों के अभिषेक में शरीक होने के लिए आने वाले लोगों की सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और 35 से अधिक घायल हो गए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बमुनिगम,  बुधवार, 23 जनवरी, 2019 : पूर्वी भारत के ओडिशा के कंधमाल जिले में मंगलवार 22 जनवरी को कटक-भुवनेश्वर महाधर्मप्रांत के चार पुरोहितों के अभिषेक में शरीक होने के लिए आने वाले लोगों की सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और 35 से अधिक घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा मंगलवार सुबह बंगदादुआ घाट के पास हुआ जब कलिंगी से ब्राह्मणगांव जाने वाले 40 से अधिक यात्रियों को ले जा रहे मिनी ट्रक को रोका गया। ट्रक के चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन गढ़े में गिर गया।

कंधमाल जिले के बमुनिगम के लूर्द की माता मरियम गिरजाघर में वे पुरोहिताभिषेक में भाग लेने जा रहे थे।

कटक-भुवनेश्वर के महाधर्माध्यक्ष जॉन बरवा ने दिव्यांगजन दिगल, अक्षय सेनापति, अनंत उथानसिंह और दीपक बी. सिंह का पुरोहिताभिषेक किया। ये चारो पुरोहित कंधमाल जिले के विभिन्न इलाकों से आते हैं।

फादर ऑगस्टीन सिंह ने मैटर्स इंडिया को बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृत्यु और घायलों का विवरण अभी तक उपलब्ध नहीं है।

फादर सिंह ने कहा,“त्रासदी बहुत चौंकाने वाली है। यह पुरोहित अभिषेक दिवस पर इस क्षेत्र की सबसे दुखद घटना है। दिवंगत आत्माओं को  ईश्वर अनंत शांति दें तथा घायल लोगों को जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिले।

कंधमाल जिला कलेक्टर और उपजिलाधिकारी ब्राह्मणी ग्राम अस्पताल पहुंचे। मृतक व्यक्तियों के परिजनों ने मुआवजे की मांग की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 January 2019, 16:01