2018.10.19  Indiano, Youth festival in Hazaribag Diocese. 2018.10.19 Indiano, Youth festival in Hazaribag Diocese. 

सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष चार्ल्स सोरेंग नहीं रहे

झारखण्ड राज्य स्थित हज़ारीबाग के सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष चार्ल्स सोरेंग का निधन राँची के सेवा निलय स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार 11 जनवरी, 2019 को हो गया। उनका अन्तयेष्टि समारोह हज़ारीबाग के महागिरजाघर में मंगलवार 15 जनवरी के लिये निर्धारित किया गया है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर- वाटिकन सिटी


बैंगलोर, शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (सी.सी.बी.आई.): झारखण्ड राज्य स्थित हज़ारीबाग के सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष चार्ल्स सोरेंग का निधन राँची के सेवा निलय स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार 11 जनवरी 2019 को हो गया. उनका अन्तयेष्टि समारोह हज़ारीबाग के महागिरजाघर में मंगलवार 15 जनवरी के लिये निर्धारित किया गया है. 

49 वर्षीय पौरोहित्य जीवन

धर्माध्यक्ष चार्ल्स सोरेंग का जन्म 18 अगस्त सन् 1934 ई. को हुआ था. आप येसु धर्मसमाज के सदस्य थे, 24 मार्च 1969 को आप पुरोहित अभषिक्त किये गये थे. झारखण्ड स्थित डालटनगंज के आप धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये तथा 09 फरवरी सन् 1990 को आपका धर्माध्यक्षीय अभिषेक सम्पन्न हुआ.पहली अप्रैल 1995 को आप हज़ारीबाग के प्रथम धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये थे. 2012 में 78 वर्ष की आयु आप सेवानिवृत्त हुए थे. धर्माध्यक्ष चार्ल्स सोरेंग ने 49 वर्षों तक पुरोहितिक जीवन व्यतीत किया, 28 वर्षों तक आ धर्माध्यक्षीय प्रेरिताई का निर्वाह करते रहे थे.

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 January 2019, 11:33