खोज

सड़क के बच्चों के साथ क्रिसमस मनाते धर्माध्यक्ष सड़क के बच्चों के साथ क्रिसमस मनाते धर्माध्यक्ष 

भारत ने धर्माध्यक्षों ने गरीब बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया

भारत के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने नई दिल्ली की सड़कों पर घूमने वाले बच्चों के लिए ख्रीस्त जयन्ती के उपलक्ष्य में 20 दिसम्बर को क्रिसमस भोज का आयोजन किया। इस आयोजन में 25 बच्चों ने भाग लिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

भारत, शनिवार, 22 दिसम्बर 2018 (सीबीसीआई)˸फादर अभय बेक, सि. तारा एवं ब्रा. बिपिन खेस की अगुवाई में बच्चों ने अपने सुन्दर परिधानों से सीबीसीआई परिसर में आयोजित क्रिसमस भोज में भाग लिया। इस अवसर पर उनका स्वागत सीबीसीआई के महासचिव धर्माध्यक्ष थेओदोर मसकरेनहास तथा अन्य पुरोहितों एवं धर्मबहनों ने किया।

चरनी के सामने दीप प्रज्वलित करते हुए बच्चों ने क्रिसमस का भजन गाया तथा नृत्य का भी आनन्द उठाया। बच्चों की ओर से सीबीसीआई अधिकारियों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के बाद बच्चों ने स्वदिष्ट भोजन का आनन्द उठाया। उन्हें उपहार भी भेंट किये गये। इस हर्षित समूह के भीतर जबरदस्त सामंजस्य स्पष्ट था क्योंकि वे एक-दूसरे के साथ घुल-मिल गए थे और खुद धर्मबहनों और पुरोहितों को अपनी सेवा करते देखकर वे अत्यन्त प्रसन्न थे।

धर्माध्यक्ष थेओदोर मसकरेनहास ने बच्चों को ख्रीस्त जयन्ती के बारे बतलाया तथा उन्हें यह भी समझाया कि येसु उन्हें प्यार करते हैं। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि भविष्य में अपने आपको तैयार करने के लिए उन्हें पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी चाहिए और किसी प्रकार की बाधा से नहीं घबराना चाहिए।  

फादर अभय बेक ने धर्माध्यक्ष थेओदोर मसकरेनहास एवं धर्माध्यक्षों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इन गरीब बच्चों को क्रिसमस की खुशी बांटने का अवसर प्रदान किया। बच्चों ने सभी उपकारकों के लिए प्रार्थना की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 December 2018, 13:40