खोज

इस्तम्बुल के ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर में मोमबत्ती जलाता एक बालक इस्तम्बुल के ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर में मोमबत्ती जलाता एक बालक 

सेवानिवृत धर्माध्यक्ष रोबर्ट केरकेट्टा एसडीबी का निधन

तेजपुर के सम्मान सेवानिवृत धर्माध्यक्ष रोबर्ट केरकेट्टा एस डी बी, का निधन 22 दिसम्बर को तेजपुर के बपटिस्ट क्रिस्चियन अस्पताल में हुआ। वे 86 वर्ष के थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार, 22 दिसम्बर 2018 (सीबीसीआई)˸ भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के महासचिव धर्माध्यक्ष थेओदोर मसकरेनहास ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, "गहरे दुःख एवं शोक के साथ हम आपको तेजपुर के ससम्मान सेवानिवृत धर्माध्यक्ष रोबर्ट केरकेट्टा एस डी बी के निधन की खबर देते हैं। उनका निधन  22 दिसम्बर को बड़े सबेरे 12.30 बजे तेजपुर के बपटिस्ट क्रिस्चियन अस्पताल में हुआ।"

जीवनी

ससम्मान सेवानिवृत धर्माध्यक्ष रोबर्ट केरकेट्टा एस डी बी का जन्म 22 अक्टूबर 1932 को हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 11 फरवरी 1963 को तथा धर्माध्यक्षीय अभिषेक 18 अक्टूबर 1970 को डिब्रू गढ़ धर्मप्रांत के लिए हुआ था। तेजपुर धर्मप्रांत में उनकी नियुक्ति 24 अक्टूबर 1980 को हुई थी और 3 दिसम्बर 2007 को वे सेवानिवृत हो गये थे।

अंतिम संस्कार

सीबीसीआई महासचिव ने जानकारी दी है कि ससम्मान सेवानिवृत धर्माध्यक्ष रोबर्ट केरकेट्टा एस डी बी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार 27 दिसम्बर 2018 को होगा तथा उन्हें तेजपुर के धर्माध्यक्षीय आवास के पुरोहितों के कब्रस्थान में दफनाया जाएगा।

धर्माध्यक्ष मसकरेनहास ने कहा, "हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें अपने बाहों में ले ले तथा उन्हें उनकी दाखबारी में लम्बे समय तक सेवा देने का पुरस्कार प्रदान करे।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 December 2018, 13:30