खोज

इनडोनेशिया सुनामी पीड़ित लोग इनडोनेशिया सुनामी पीड़ित लोग 

इंडोनेशिया सुनामी पीड़ित बच्चों के बचाव हेतु यूनिसेफ की अपील

इटली की यूनिसेफ बच्चों पर बीते सुनामी के प्रभाव का आकलन करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मीलकर कार्य कर रही है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रोम, सोमवार 24 दिसम्बर 2018 (रेई) : इटली यूनिसेफ(संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) प्रवक्ता अंड्रिया इकोमिनी ने सोमवार को वाटिकन न्यूज को बताया कि "इन्डोनेशिया के लोम्बोक और सुलावेसी में हाल ही में आये प्राकृतिक आपदाओं के परिणामों का सामना करना इटली यूनिसेफ ने जारी रखा है, कि  इंडोनेशिया में फिर से आये सुनामी उनके कामों को बढ़ा देगा। इटली यूनिसेफ बच्चों पर बीते सुनामी के प्रभाव का आकलन करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मैदान पर है। वे इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर उनके अधिकारों का सम्मान किया जाता है।

इटली की यूनिसेफ मानवीय कार्यों में संलग्न एक संचालन स्टाफ के साथ स्थायी रूप से इंडोनेशिया में मौजूद है।

इंडोनेशिया लगातार भूकंप और सुनामी की चपेट में आता है। पिछले सितंबर में लोम्बोक और सुलावेसी द्वीप पर पालू शहर में आए भूकंप और सुनामी में करीब 2,500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और करीब 1,075 लोग लापता हो गये थे।

बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए, यूनिसेफ इटली ने एक असाधारण धन जमा करने का अभियान शुरू किया है, आप www.unicef.it/ indonesia  के जरिए दान कर सकते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 December 2018, 16:11