खोज

मोरोक्को प्रवासन मंच मोरोक्को प्रवासन मंच 

कलीसिया द्वारा प्रवासन पर यूएन वैश्विक समझौते का समर्थन

यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन आयोग के अध्यक्ष प्रवासन पर संयुक्त राष्ट्र वैश्विक समझौते का समर्थन करने के लिए यूरोप की काथलिक कलीसिया की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 5 दिसम्बर 2018 (वाटिकन न्यूज) : अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्यों द्वारा प्रवासन पर संयुक्त राष्ट्र वैश्विक समझौते को अपनाया जाना निर्धारित किया गया है। यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षों ने काथलिक कलीसिया के समर्थन को प्रकट की है।

"सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवासन के लिए संयुक्त राष्ट्र वैश्विक समझौता" दुनिया भर में प्रवासन के प्रबंधन के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को रेखांकित करने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय उपकरण है। 10 और 11 दिसंबर को माराकेच, मोरक्को में एक बैठक में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश दस्तावेज का समर्थन करेंगे, हालांकि त्रुटियों की सूची बढ़ रही है।

लक्ष्य

दस्तावेज़, में 23 लक्ष्यों की सूची है, जिसके तहतः देशों के बीच बेहतर समन्वय लाना और सकारात्मक प्रकाश में प्रवासन प्रस्तुत करना है। अवैध प्रवासन का मुकाबला करते हुए प्रवासियों के अधिकारों और मेजबान देशों के कर्तव्यों में सुधार करने का प्रस्ताव है।

सोमवार को जारी एक बयान में, यूरोपीय संघ के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन आयोग के अध्यक्ष  महाधर्माध्यक्ष जोन-क्लाउड होलेरिक ने प्रवासियों और शरणार्थियों के प्रति यूरोप की ज़िम्मेदारी को काथलिक कलीसिया द्वारा साझा करने की पुष्टि की।

प्रत्येक प्रवासी की गरिमा का सम्मान और अधिकारों की पहचान

उन्होंने प्रवासियों और शरणार्थियों के प्रति संत पापा फ्राँसिस की अपील "स्वागत, संरक्षण, प्रचार और एकीकृत" को याद किया और महाधर्माध्यक्ष होलेरिक ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि "वे केवल आंकड़े या रुझान नहीं हैं, लेकिन उनके चेहरे, नाम और व्यक्तिगत कहानियां हैं... उनके अंतर्निहित मानव गरिमा और मौलिक अधिकारों के अनुसार उनके साथ व्यवहार किया जाना चाहिए।"

महाधर्माध्यक्ष होलेरिक ने कहा कि मानव व्यक्ति की केंद्रीयता का सिद्धांत आंतरिक और बाह्य नीतियों तथा प्रवासी मुद्दों में भी यूरोपीय संघ और सदस्य देशों की अध्यक्षता करनी चाहिए। उन्होंने संत पापा फ्राँसिस के शब्दों में देश के राजनीतिक अधिकारियों को न्याय, एकजुटता और करुणा के मूल्यों में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के साझा वैश्विक प्रबंधन की ज़िम्मेदारी लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

साझा और सामान्य जिम्मेदारी

अगले सप्ताह होने वाले हस्ताक्षर समारोह को उन्होंने समझौते को "एक विशाल वार्ता का फल" बताया।

"यह प्रस्थान, पारगमन और आने वाले देशों में अधिकारियों और समाजों की एक साझा और सामान्य ज़िम्मेदारी को पहचानता है और इसमें शामिल सभी मानव व्यक्तियों और समुदायों के लाभ के लिए प्रवासन को नियंत्रित करता है।

महाधर्माध्यक्ष ने, मानव तस्करी, घातक यात्रा, पारिवारिक व्यवधान और हिंसा को रोकने के लिए कानूनी प्रवासन मार्गों को बढ़ावा देकर "प्रवासियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनका स्वागत और रहने का प्रबंध करने पर भी प्रकाश डाला। "

 महाधर्माध्यक्ष होलेरिक ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को प्रोत्साहित किया कि वे इस वैश्विक समझौते को मानवता की सामान्य भलाई हेतु एक उपलब्धि मानें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 December 2018, 16:34