कडपा के इस्तीफा देने वाले धर्माध्यक्ष प्रसाद गाल्लेला कडपा के इस्तीफा देने वाले धर्माध्यक्ष प्रसाद गाल्लेला 

कडपा में प्रेरितिक प्रशासक की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने धर्माध्यक्ष गाली बाली को कडपा धर्मप्रांत का नया प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 11 दिसम्बर 2018 (रेई) ˸ धर्माध्यक्ष प्रसाद गाल्लेला का इस्तीफा स्वीकार करते हुए संत पापा फ्राँसिस ने गुंटूर के ससम्मान सेवा निवृत 79 वर्षीय धर्माध्यक्ष गाली बाली को आंध्रप्रदेश के कडपा का प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा रोम में सोमवार 10 दिसम्बर को की गई।

भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के महासचिव धर्माध्यक्ष थेओदोर मसकरेनहास ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, "आइये, हम प्रेरितिक प्रशासक की प्रेरिताई को धन्य कुँवारी मरियम की मध्यस्थता को समर्पित करें।"

उन्होंने धर्माध्यक्ष प्रसाद गाल्लेला को कडपा एवं भारत की कलीसिया में उनके समर्पित सेवा के लिए धन्यवाद दिया।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 December 2018, 15:54