खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

असम में माता मरियम की प्रतिमा तोड़ी गई, दो गिरफ्तार

असम के चपाटोली गांव में अपराधियों ने संत थोमस काथलिक गिरजाघर को अपवित्र किया और माता मरियम की प्रतिमा को तोड़ दिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मुम्बई, सोमवार 17 दिसम्बर 2018 (रेई) : असम पुलिस ने संत थोमस के काथलिक गिरजाघर और दुलियाजन के पास चपाटोली गांव में माता मरियम के तीर्थालय में मरियम की प्रतिमा को तोड़ने की बर्बरतापूर्ण कृत्यों के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।वे हैं, 45 वर्षीय मोतीलाल राय और 55 वर्षीय संजय दास। कुछ स्थानीय निवासियों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 15 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने उन्हें रात होने से पहले गिरजाघर के आसपास चहलकदमी करते हुए देखा था।

14 दिसम्बर को गिरजाघर में तोड़फोड़ की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह को गिरजाघर के दरवाजे को खुला पाया। उन्होंने अंदर माता मरिया की टूटी हुई मूर्ति जमीन पर पड़ी मिली। स्थानीय निवासी जोहान लूगुन ने कहा कि अपराधियों ने दिवाल पर टंगे क्रूस को भी तोड़ने की कोशिश की थी।

डिब्रूगढ़ के धर्माध्यक्ष जोसेफ आइन्द ने अपराधपूर्ण कृत्य की निन्दा की और तत्काल जाँच की मांग की है। उनकी शिकायत है कि "कुछ बाहरी लोग चाय बागानों में शांति से जीने वाले लोगों के बीच नफरत और विवाद के बीज बोने की कोशिश की है"। बिशप ने यह भी जोर दिया कि इस क्षेत्र में रहने वाले सभी धर्मों के लोग हमेशा "शांति और सद्भाव के साथ रहते आये हैं।"

उन्होंने मांग की, "सरकार को विशेष रूप से क्रिसमस के दौरान ख्रीस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।"

इस घटना ने समुदाय पर पहले हुई हमलों की याद दिला दी।

इस साल 20 जून को, अज्ञात लोगों ने चिरांग जिले के चपागुड़ी में काथलिक महागिरजाघर में घुसकर पवित्र चीजों को को बर्बाद कर दिया और कुछ क़ीमती सामानों को साथ ले गए।

जून 2016 को, एक मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल व पल्ली पुरोहित फादर सुशील जोन सोरेन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमलागुड़ी जिले के भैरबकुंडा गांव में एक कुल्हाड़ी से हमला किया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 December 2018, 15:35