हजारीबाग धर्मप्रांत में तीन दिवसीय युवा महोत्सव हजारीबाग धर्मप्रांत में तीन दिवसीय युवा महोत्सव 

हजारीबाग धर्मप्रांत में तीन दिवसीय युवा महोत्सव

हजारीबाग धर्मप्रांत में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें करीब 1200 युवा भाग ले रहे हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 20 अक्टूबर 2018 (वाटिकन न्यूज) : हजारीबाग धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष आनंद जोजो ने 19 अक्टूबर को युवा महोत्सव की जानकारी देते हुए कहा कि महोत्सव का उद्घाटन 18 अक्टूबर को हुआ और यह 21 अक्टूबर तक चलेगा।

उन्होंने वाटिकन न्यूज को बतलाया कि “आरोहन युवा महोत्सव” का उद्देश्य है “युवाओं को परिवार, समुदाय, समाज, कलीसिया, राष्ट्र एवं मानवता के नवनिर्माण में, उनकी सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहन देना ताकि हजारीबाग के युवा पवित्र, काथलिक और प्रेरित बन सकें तथा येसु की सच्चाई, शांति, प्रेम और न्याय का साक्ष्य दे सकें।

 आरोहन युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि गुमला के धर्माध्यक्ष पौल अलोईस लकड़ा ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का उद्घाटन किया।

महोत्सव में डॉन बॉस्को युवा शिक्षा सेवा बरियातु के निदेशक फादर अशोक कुजूर चेरे एवं सिस्टर शशिलता डी.एस.ए. ने आत्मज्ञान की खोज, जीवन को आग बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय, आध्यात्मिक जीवन, सफल पारिवारिक जीवन, जिम्मेदार व्यक्ति बनने आदि विषयों पर चर्चा कीं।

हजारीबाग धर्मप्रांत के फादर रोबर्ट डुँगडुँग ने अदिवासियों के इतिहास और उनके बीच धर्म के आगमन पर प्रकाश डाला। युवाओं को सी.ए.टी. एवं एस.पी.टी.एक्ट की भी जानकारी दी जाएगी। उन्हें संविधान से अवगत कराते हुए अपने सामाजिक एवं राजनैतिक अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा। उन्हें सफल जीवन बिताने के लिए संसाधनोँ को प्राप्त करने हेतु परामर्श भी दिया जाएगा।

युवा महोत्सव के आयोजक धर्माध्यक्ष आनन्द जोजो ने कहा कि महोत्सव में युवाओं को कलीसिया और समाज का नेतृत्व करने का आह्वान किया जाएगा। आरोहन युवा महोत्सव का समापन रविवार को ख्रीस्तयाग के साथ किया होगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 October 2018, 16:12