खोज

फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटेरटे फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटेरटे 

कलीसिया के नेताओं का दावा, ड्यूटेरटे काथलिक नहीं है

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा कि वे ख्रीस्तीय बने रहना चाहते हैं पर वे काथलिक नहीं हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मनिला, बुधवार 26 सितम्बर 2018 (उकान): फिलीपींस में काथलिक कलीसिया के नेताओं ने राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटेरटे द्वारा हाल में की गई टिप्पणियों की कोई परवाह नहीं की है कि वह अब काथलिक नहीं है।

ड्यूटेरटे ने पहले कहा था कि बचपन में एक पुरोहित के दुर्व्यवहार के कारण वह काथलिक बने रहने से अस्वीकार करते हैं।

 सोर्सोगोन के धर्माध्यक्ष आर्तुरो बेस्टेस ने कहा कि राष्ट्रपति जो भी चाहते हैं वह कर सकते हैं क्योंकि कोई भी उसे किसी भी धर्म को स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है।

धर्माध्यक्ष आर्तुरो ने कहा, "सभी को धर्म की आजादी है," कोई भी व्यक्ति अपने विश्वास के अनुसार जीने के लिए स्वतंत्र है।

फिलीपींस धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के सार्वजनिक मामलों के कार्यालय के कार्यकारी सचिव फादर जेरोम सिकिलानो ने कहा कि ड्यूटेरटे "अपने आध्यात्मिक मार्ग को चुनने के लिए स्वतंत्र है जो उसे ईश्वर के पास ले जाएगा।"

धर्म की स्वतंत्रता

फादर ने कहा, "किसी को भी धर्म मानने पर मजबूर नहीं किया जाता है। हर किसी का कर्तव्य है कि वह अपनी गरिमा को बनाए रखे और उसकी रक्षा करे।

फादर सिकिलानो ने कहा, "कोई भी धर्म मनुष्यों, उनके अधिकारों और गरिमा का सम्मान करता है।" फादर ने  अवैध ड्रग्स के खिलाफ ड्यूटेटे के चल रहे युद्ध की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "धर्म की परवाह न करने वाले व्यक्ति का भी कर्तव्य बनता है कि वह मनुष्य की गरिमा को बनाए रखे और उसकी रक्षा करे।"

सिर्फ एक  ख्रीस्तीय 

ड्यूटेरटे ने 21 सितंबर को केंद्रीय फिलीपींस में एक भाषण में कहा कि वह एक ख्रीस्तीय है लेकिन अब काथलिक नहीं है।

राष्ट्रपति ने घोषणा की, "मैं एक ख्रीस्तीय हूँ लेकिन अब मैं काथलिक नहीं हूँ।" "इसके अलावा, मेरे पास वास्तव में कोई स्पष्ट धर्म नहीं था क्योंकि मेरी मां एक मोरो है। इसलिए वह आधा मारनाओ है। मेरा पिता ख्रीस्तीय है।"

मोरो दक्षिणी फिलीपींस की मुस्लिम आबादी हैं, जो देश में सबसे बड़ा गैर-काथलिक समूह बनाते हैं और उनकी आबादी लगभग 11 प्रतिशत हैं।

ड्यूटेर ने कहा कि वह ईश्वर में विश्वास करते हैं लेकिन काथलिक जो उनकी आलोचना करते हैं, उनके ईश्वर में विश्वास नहीं करते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 September 2018, 16:56