2018.08.15 Mons. Edgar Peña Parra 2018.08.15 Mons. Edgar Peña Parra 

वाटिकन सचिवालय के नये पूरक सचिव की नियुक्ति

संत पापा फ्रांसिस ने वाटिकन सचिवालय के सार्वजनिक कार्यों की देख-रेख हेतु महाधर्माध्यक्ष एडगर पेना पारा को पूरक सचिव नियुक्त किया

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, गुरुवार 16 अगस्त 2018 (रेई) संत पापा फ्रांसिस ने माता मरियम से स्वर्गोरोहण के महापर्व के अवसर पर संत पापा फ्रांसिस ने महाधर्मध्यक्ष एडगर पेना को वाटिकन सचिवालय के सार्वजनिक कार्यों की देख-रेख हेतु पूरक सचिव नियुक्त किया है। वे कर्डिनल अंजेलो बेच्चीउ का कार्यभार 15 अक्टूबर से शुरू करेंगे जो विगत 10 मई 2011 से 29 जून 2018 तक पूरक सचिव को उत्तदयित्व को संभाल रहे थे। महाधर्माध्यक्ष पेना पारा तेलेप्तेत के उपाधिकारी के साथ-साथ वर्तमान में मुंजाबिक प्रेरितिक कार्य हेतु अधिकारी स्वरुप अपनी सेवा दे रहें हैं।

संक्षिप्त परिचय

महाधर्माध्यक्ष पेना पारा का जन्म वेनेजुऐला के माराकाईबो में 06 मार्च 1960 को हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 23 अगस्त 1985 को माराकाईबो धर्मप्रान्त में हुआ। उन्होंने कलीसियाई कानूनी शिक्षा में स्नातक की उपाधि वाटिकन हेतु राजनायिक सेवा में प्रवेश करते हुए 01 अप्रैल 1993 को पूरी की।
उन्होंने केन्या, यूगोस्लाविया और जेनेवा के राष्ट्र संघ कार्यालय में परमधर्मपीठीय प्रतिनिधि के रुप में अपने उत्तदायित्वों का निष्पादन किया। उन्होंने संत पापा के प्रेरितिक राजदूत स्वरुप दक्षिणी अफ्रीका, होनदूरास और मैक्सिको में भी अपनी सेवाएं दी।
08 जनवरी 2011 को उन्हें तेलेप्पेत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसके फलस्वरुप उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक 5 फरवरी 2011 को समपन्न हुआ। वे पाकिस्तान में प्रेरितिक कार्य हेतु राजदूत के रुप में सन् 2001 से 2014 तक अपनी सेवाएं प्रदान की जबकि मुंजाबिया के प्रेरितिक अधिकारी स्वरूप उनकी नियुक्ति 21 फरवरी 2015 को हुई।
धर्माध्यक्ष पेना पारा स्पानी, इतालवी, अंग्रेजी, फ्रेंच, पुर्तगाल और सर्बिया-क्रोवेशियाई भाषाओं में अपने को व्यक्त करने की क्षमता रखते हैं।
 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 August 2018, 16:34