ऑस्ट्रेलियाई धर्मबहन पेट्रीसिया फॉक्स ऑस्ट्रेलियाई धर्मबहन पेट्रीसिया फॉक्स 

धर्मबहन पेट्रीसिया का निष्कासन, ड्यूटेरटे के आलोचकों को खतरा

71 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी धर्मबहन पेट्रीसिया अब गैर-वीसा व्यक्तियों की सूची में है। अधिकारियों ने उनमें वीसा की शर्तों के उल्लंघन, दावाओ और टैगम शहरों में सरकार के खिलाफ विरोध रैलियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मनिला, शनिवार, 21 जुलाई 2018 (एशियान्यूज) : सुरक्षा कारणों से गुमनाम एक काथलिक स्रोत ने कहा, "देश से धर्मबहन पेट्रीसिया फॉक्स का निष्कासन" राष्ट्रपति ड्यूटेरटे की आलोचना करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए इतना घृणित और सबसे बड़ा खतरा नहीं हो सकता है।"

स्रोत ने एशिया न्यूज को बताया, "उनका यह कदम लेना आश्चर्यजनक नहीं है, यह केवल समय की बात थी।" निर्णय पहले से ही लिया गया था जब राष्ट्रपति ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि इस धर्मबहन को छोड़ना पड़ेगा। अब यह स्पष्ट है कि कोई भी ड्यूटेरटे को चुनौती नहीं दे सकता।"

निर्वासन का आदेश

फिलीपीन की सरकार ने 71 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई धर्मबहन के निष्कासन का आदेश दिया, उसे देश के गैर-वीसा की सूची पर रखा गया है।

अधिकारियों ने दावओ और टैगम के शहरों में सरकार के खिलाफ विरोध रैलियों में शामिल होने का आरोप धर्मबहन पर लगाया है, जो उनके मिशनरी वीज़ा की शर्तों का उल्लंघन है।

19 जुलाई को अपने फैसले में, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (बीआई) ने फिलीपीन में "फिर से प्रवेश निषेध कर" ऑस्ट्रेलिया की धर्मबहन फॉक्स को निर्वासन का आदेश दिया था।

बीआई के मुताबिक, धर्मबहन फॉक्स को राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने की इजाजत दे दी जाए तो रैलियों में शामिल होने से "सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा और सरकार की आलोचना करने के लिए अन्य एलियांस द्वारा बेबुनियाद अधिकारों की बाढ़ आ जायेगी।"

मिशनरी धर्मबहन पेट्रीसिया

धर्मबहन पेट्रीसिया 27 वर्षों तक देश में रही, उन्होंने किसानों और आदिवासियों के बीच काम किया। हाल ही में, उन्होंने दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ में किसानों और लुमाड लोगों के अधिकारों के कथित उल्लंघन के पूछताछ में एक अंतरराष्ट्रीय मिशन में हिस्सा लिया था।

फिलीपीन के राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटेरटे के कहने पर, बीआई ने 23 अप्रैल को धर्मबहन को निर्देश दिया कि उन्हें 30 दिनों के भीतर देश छोड़ना पड़ेगा। एक सप्ताह पहले, उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और एक दिन बाद रिहा कर दिया गया था।

एक महीने पहले, न्याय विभाग ने धर्मबहन फॉक्स की अपील को सुनने के लिए स्वीकार कर लिया और निष्कासन आदेश के अस्थायी निलंबन की व्यवस्था की। न्याय विभाग के लिए, पक्षपातपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों में कथित भागीदारी पर अपने वीज़ा को रद्द करने का निर्णय "गैर-कानूनी" था और निर्वासन की प्रक्रिया में और जांच की आवश्यकता थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 July 2018, 14:59